संदिग्ध बर्ड फ्लू का खतरा, सड़क किनारे फेंकी गईं मृत मुर्गियां, इलाके में दहशत

संदिग्ध बर्ड फ्लू का खतरा, सड़क किनारे फेंकी गईं मृत मुर्गियां, इलाके में दहशत

        शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

संदिग्ध बर्ड फ्लू का खतरा, सड़क किनारे फेंकी गईं मृत मुर्गियां, इलाके में दहशत

बिलासपुर जिले के तखतपुर-नगोई नए बायपास मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे बड़ी संख्या में मृत मुर्गियां लावारिस हालत में फेंकी हुई मिलीं।अज्ञात लोगों द्वारा इन मुर्गियों को बोरियों में भरकर खुले में फेंक दिया गया है, जिससे पूरे इलाके में बर्ड फ्लू का खतरा गहराने लगा है।

राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने जब बोरियों से उठती तेज दुर्गंध और मुर्गियों के शव देखे, तो इलाके में दहशत फैल गई। लोगों को आशंका है कि इस तरह खुले में मृत और संभावित संक्रमित पक्षियों को फेंकना न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है, बल्कि इससे गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों में भी चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए यह जांच कराने की अपील की है कि ये मुर्गियां आखिर किस पोल्ट्री फार्म से लाई गई हैं और किसने इन्हें इस तरह फेंका। फिलहाल, खुले में पड़ी इन मृत मुर्गियों ने स्वास्थ्य सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button