मोहली में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
मोहली में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
मोहली में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
बिलासपुर — बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहली में रविवार दोपहर एक युवक द्वारा फांसी लगाकर अपनी जान दे देने की दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार ग्राम मोहली निवासी सूरज नेटी (पिता– देवकुमार नेटी) ने लगभग दोपहर 2 बजे अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना बेलगहना चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि युवक द्वारा यह कदम किन कारणों से उठाया गया, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।




