टेंगनमाडा स्कूल में साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर बेलगहना पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रम
टेंगनमाडा स्कूल में साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर बेलगहना पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रम

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
टेंगनमाडा स्कूल में साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर बेलगहना पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रम
बेलगहना/टेंगनमाडा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेंगनमाडा में बेलगहना पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगणों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर सावधान किया। किसी अनजान व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत जानकारी, बैंक संबंधी जानकारी या ओटीपी साझा नहीं करने की समझाइश भी दी गई
इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर सुरक्षित आवागमन, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहन की गति नियंत्रित रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध एवं यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराध से सतर्क करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा।




