कोटा की ओर से आ रही हाईवे ने महिला को मारी टक्कर मौके पर हुई मौत

कोटा की ओर से आ रही हाईवे ने महिला को मारी टक्कर मौके पर हुई मौत

              शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

कोटा की ओर से आ रही हाईवे ने महिला को मारी टक्कर मौके पर हुई मौत

बिलासपुर: जिले के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम रतखण्डी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से गांव की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला शादी कार्यक्रम में जा रही थी तभी तेज गति से कोटा की ओर से आ रहे हाइवा वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button