जमानत के लिए श्मशानघाट में तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर हो रही थी कथित तांत्रिक क्रिया, एक युवक पकड़ाया

जमानत के लिए श्मशानघाट में तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर हो रही थी कथित तांत्रिक क्रिया, एक युवक पकड़ाया

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट

जमानत के लिए श्मशानघाट में तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर हो रही थी कथित तांत्रिक क्रिया, एक युवक पकड़ाया

बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देवरी गांव के श्मशानघाट में देर रात चार लोग कथित तौर पर तंत्र साधना करते मिले। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि मौके से मछली, नींबू, सिंदूर और पूजा सामग्री के साथ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और दो युवकों की तस्वीरें भी मिली हैं।

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक ऋषिकेश कुमार है, जो चाकूबाजी के मामले में जेल में बंद प्रियांशु बोले का रिश्तेदार है। प्रियांशु के खिलाफ चाकूबाजी के मामले में कार्रवाई हुई थी और फिलहाल उसकी जमानत याचिका हाई कोर्ट में लंबित बताई जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया के जरिए एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आने के बाद जमानत के लिए श्मशानघाट में तांत्रिक क्रिया करने की बात सामने आई है। श्मशानघाट में संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने निगरानी के बाद मौके पर पहुंचकर चारों को पकड़ने की कोशिश की। ग्रामीणों को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया गया। इसके बाद सीपत पुलिस को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है और मौके से मिली सामग्री व तस्वीरों के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button