कल से पर्यटको के लिए खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व

कल से पर्यटको के लिए खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व

     शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

कल से पर्यटको के लिए खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व

 

वन्यजीवों और प्राकृतिक खूबसूरती के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से नए पर्यटन सीजन की शुरुआत होने जा रही है। मानसून के बाद एक बार फिर जंगलों में पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिलेगी। इस बार पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए छपरवा के साथ केंवची गेट से भी प्रवेश की सुविधा मिलेगी। करीब 914 वर्ग किलोमीटर में फैले टाइगर रिजर्व में जिप्सी, महारानी और योद्धा वाहनों से सफारी का आनंद लिया जा सकेगा। सफारी के दौरान पर्यटक घने जंगलों, प्राकृतिक खूबसूरती और वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। वहीं ठहरने के लिए शिवतराई स्थित बैगा रिसॉर्ट में 14 सामान्य और 4 प्रीमियम कमरे उपलब्ध रहेंगे नए पर्यटन सीजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1 नवंबर से सफारी शुरू होने के साथ ही अचानकमार में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button