जुए के फड़ पुलिस की रेड, 7 गिरफ्तार
जुए के फड़ पुलिस की रेड, 7 गिरफ्तार

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
जुए के फड़ पुलिस की रेड, 7 गिरफ्तार….
बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 हजार 100 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। अवैध जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए मस्तूरी थाना पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। इसी दौरान 8 जनवरी 2026 को टाउन भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लावर तालाब के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश के जरिए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी, जहां सात लोग जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से नगद रकम और ताश के पत्ते जब्त कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
मस्तूरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके और असामाजिक तत्वों पर सख्त अंकुश लगाया जा सके।


