ग्राम पंचायत घुटकू में आवास पूर्णता अभियान, हितग्राहियों के घर-घर पहुँचकर टीम ने किया गया निरीक्षण
ग्राम पंचायत घुटकू में आवास पूर्णता अभियान, हितग्राहियों के घर-घर पहुँचकर टीम ने किया गया निरीक्षण

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
ग्राम पंचायत घुटकू में आवास पूर्णता अभियान, हितग्राहियों के घर-घर पहुँचकर टीम ने किया गया निरीक्षण
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल के निर्देश पर जनपद पंचायत तखतपुर द्वारा ग्राम पंचायत घुटकू में विशेष आवास पूर्णता अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत 30 जनवरी को 251 आवास हितग्राहियों के अप्रारंभ एवं अपूर्ण आवासों की स्थिति का घर-घर जाकर निरीक्षण किया गया और आवास पूरा करने आवश्यक मार्गदर्शन और निर्देश दिए गए।
जनपद पंचायत तखतपुर सीईओ सत्यव्रत तिवारी के नेतृत्व में जनपद टीम दिनभर ग्राम पंचायत घुटकू में उपस्थित रही। टीम द्वारा हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने, लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।